फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman commits suicide outside Punjab CM residence in Chandigarh

चंडीगढ़: पंजाब सीएम आवास के बाहर महिला ने की आत्महत्या, भाई-भाभी पर जमीन हड़पने का आरोप

Thu, 02 Dec 2021 10:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Dec 2021 10:26 PM IST
सार

चंडीगढ़ स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के बाहर जालंधर की महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक सीएम से मिलने चंडीगढ़ पहुंची थी। सुरक्षाकर्मियों ने जब मिलने नहीं दिया तो महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
Woman commits suicide outside Punjab CM residence in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास के बाहर गुरुवार दोपहर एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फिल्लौर (जालंधर) निवासी राजिंदर कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की जमीन पर उसके भाई-भाभी ने कब्जा कर लिया है और उसके मायके के मकान को बेचकर उसकी रकम भी हड़प ली है। 

विज्ञापन


महिला इंसाफ की गुहार लेकर सीएम आवास आई थी और उनसे मिलना चाहती थी। सुरक्षाकर्मियों ने जब उसे सीएम से मिलने की इजाजत नहीं दी तो उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 16 के अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
कपूरथला के सीनपुरा की गुरु तेग बहादुर कालोनी की रहने वाली राजिंदर कौर (62) की शादी फिल्लौर (जालंधर) के गांव धालीवाला गुरमुख सिंह वाला निवासी गुरदीप के साथ हुई थी। मायके की ओर से 10 किले जमीन मिली थी। आरोप के मुताबिक, माता-पिता के रहते हुए जमीन ठेके पर थी, जिसका किराया राजिंदर कौर के पास आता था लेकिन माता-पिता के निधन के बाद भाई-भाभी ने जमीन पर कब्जा जमा लिया और किराया भी खुद लेने लगे। साथ ही मायके वाले मकान को जब उन्होंने बेचा तो उसकी भी पूरी रकम खुद ले ली। ऐसे में उसके पास आजीविका का साधन नहीं बचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर राजिंदर कौर चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित सीएम पंजाब के आवास के सामने पहुंची। सुरक्षाकर्मियों से मुख्यमंत्री से मिलने की गुहार लगाई। आरोप है कि उसे सीएम से नहीं मिलने दिया गया। कुछ देर के बाद राजिंदर कौर ने वहीं जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ी तो सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। राजिंदर कौर को तुरंत जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed