फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman Commits Suicide In Ludhiana Of punjab

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, जिस पर किया एतबार उसी ने किया तंग तो उठाना पड़ा ये कदम

Wed, 21 Aug 2019 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Aug 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Woman Commits Suicide In Ludhiana Of punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

परिवार वालों से बागी होकर दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती ने अपने पति से तंग आकर रविवार की देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना जमालपुर की पुलिस के सामने परिजनों ने कई आरोप लगाए। 

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक युवती शिवानी (21) की मां गांव बुड्डेवाल निवासी स्वर्णजीत कौर की शिकायत पर उसके पति गांव साहिबाना निवासी मनप्रीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस को दी गई शिकायत में स्वर्णजीत कौर बताया कि गांव धनानसू में उसका मायका है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- दिल्ली में हथिनीकुंड बैराज के नाम से क्यों है खौफ, यहां का पानी कैसे मचाता है तबाही, पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मनप्रीत उसके मायके गांव में ही रहता था और बाबा था। वह कई बीमारियों का इलाज करता था। वह अपनी बेटी को वहां लेकर गई थी। उसकी बेटी जब अपने नाना-नानी के पास आती तो आरोपी के साथ अक्सर मुलाकात होती थी। स्वर्णजीत कौर के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी शिवानी को प्यार के जाल में फंसा लिया और दो साल पहले उसके साथ प्रेम विवाह कर लिया। 

अब शिवानी घर वालों के पास वापस जाना चाहती थी। आरोपी मनप्रीत चाहता नहीं था कि शिवानी परिवार वालों के पास घर जाए। इसके चलते वह उसके साथ मारपीट करता था।

आरोपी की मारपीट से परेशान होकर शिवानी ने रविवार की देर रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह जब पता चला तो पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed