{"_id":"5d8a0efe8ebc3e01557e6c9c","slug":"woman-commits-suicide-in-ludhiana-know-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से रचाया प्रेम विवाह, युवक की फिर होने वाली थी शादी, पता चलते ही पत्नी ने उठाया ये कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती से रचाया प्रेम विवाह, युवक की फिर होने वाली थी शादी, पता चलते ही पत्नी ने उठाया ये कदम
Tue, 24 Sep 2019 06:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 24 Sep 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर में होने जा रही शादी की बात छुपाकर युवक अपनी प्रेमिका को घर से भगाकर ले गया। चंडीगढ़ जाकर हाईकोर्ट में विवाह कर लिया, इसके बाद दो माह तक उसके साथ होटल में रहा। जब इस मामले की भनक पीड़िता को लगी तो उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
बेवफाई से आहत युवती ने जहर निगल लिया। उसे दोराहा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। थाना कूमकलां पुलिस ने मरने से पहले दिए बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
एएसआई साहिब कुमार ने बताया कि गांव रूपालो निवासी अमनप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि जब वह 12वीं की छात्रा थी, तब गांव निवासी गुरजोत सिंह के साथ उसको प्यार हो गया। शादी को लेकर दोनों परिवार नहीं मान रहे थे, इसलिए 17 जुलाई 2019 को वह घर से गुरजोत सिंह के साथ चली गई। 25 जुलाई को दोनों ने हाईकोर्ट में विवाह कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों चंडीगढ़ के विभिन्न होटलों में लगभग दो माह तक रहे। पैसा खत्म होने के बाद दोनों घर लौट आए। इसी दौरान उसे पता चला कि गुरजोत सिंह की सगाई हो चुकी है और नवंबर में उसकी शादी होने वाली है। उसने गुरजोत सिंह के सामने यह बात रखी तो वह आनाकानी करने लगा। अब उसे कई तरह से ताने मारकर मरने के लिए मजबूर कर रहा था।
परेशान होकर उसने रविवार को जहर निगल लिया। उसके परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी गुरजोत सिंह के खिलाफ धारा 420 और 306 के तहत मामला सोमवार को दर्ज किया था। मंगलवार को अमनप्रीत कौर की मौत हो गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। फिलहाल वह गिरफ्त से बाहर है।