{"_id":"60d38d13b74b4d5c1e7910e2","slug":"woman-commits-suicide-at-manimajra-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा में मौत को लगाया गले: सात साल के बेटे को गुड बाय बोल फंदे पर झूली मां, सेना में हवलदार है पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनीमाजरा में मौत को लगाया गले: सात साल के बेटे को गुड बाय बोल फंदे पर झूली मां, सेना में हवलदार है पति
Thu, 24 Jun 2021 01:21 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:21 AM IST
सार
चंडीगढ़ के मनीमाजरा में एक महिला ने एक पल में अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मरने से पहले आखिरी बार उसने अपने बेटे को गुड बाय कहा। मामा जब घर पहुंचा तो रोते हुए भांजे ने यह बात बताई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू कलह में एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को बीते मंगलवार शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि न्यू इंदिरा कालोनी के मकान नंबर 1800 में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब आईटी पार्क थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि महिला को पंचकूला के कमांड अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद पुलिस कमांड अस्पताल में पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई अमित चौहान ने बताया कि उसकी बहन ज्योति की शादी भारतीय थल सेना में हवलदार जयपाल नेगी के साथ हुई थी। उनका एक सात साल का बेटा है। पिछले काफी समय से जयपाल उनकी बहन के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम छह बजे जब वह अपने काम से लौटा तो उसका भांजा रोता हुआ आया और बोला कि मम्मी ने कहा- बेटा गुड बाय और छत से फंदा लगा लिया। वह तुरंत भागकर बहन के घर पहुंचा और उसे फंदे से उतार कर कमांड अस्पताल पहुंचा, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन