फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman commits suicide after quarrel with husband in Ludhiana

Ludhiana News: बच्चे को गोद में उठाने पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 07 Jan 2024 11:54 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Jan 2024 11:54 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में पति की डांट से आहत महिला ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। शाम को काम से पति जब कमरे में लौटा तो उसके होश उड़ गए। सामने फंदे पर पत्नी का शव लटकता था। बच्चे को गोद में उठाने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
Woman commits suicide after quarrel with husband in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में पति की डांट से क्षुब्ध विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक विवाहिता की पहचान ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन के पास स्थित एकता कॉलोनी इलाके में रहने वाले खुशी (23) के रूप में हुई है। घटना का पता उस समय चला जब उसका पति देर शाम को काम से आया और कमरे में गया। 

विज्ञापन


अंदर शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की चौकी ग्यासपुरा की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। बिहार के पटना इलाके में रहने वाले खुशी के परिवार को इसकी जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एकता मार्केट स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले खुशी के पति नीतिश कुमार की तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उनका एक बच्चा है। वह फैक्टरी के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में ही रहता था। बताया जा रहा है कि पांच जनवरी को खुशी और नीतिश में बच्चे को गोद में उठाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों काफी बहस हुई और नीतिश बच्चे को छोड़कर नीचे फैक्टरी में काम करने चला गया। पति के डांटने से खुशी इतनी आहत हो गई कि उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम को जब नीतीश कमरे में पहुंचा तो पत्नी का शव लटका देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने फैक्टरी मालिक को सूचना दी। सूचना पर फैक्टरी मालिक मौके पर पहुंचा और नीतीश के साथ मिलकर खुशी को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी चौकी ग्यासपुरा के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि खुशी के परिवार को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed