फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman beaten in bathinda, punjab news

क्रूरता की हद देखिए, बच्चा पैदा न होने पर महिला को पेड़ से बांधकर पीटा

Thu, 21 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 21 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
woman beaten in bathinda, punjab news
- फोटो : File Photo
बीड़ तलाब बस्ती में रहने वाली एक महिला को उसके ससुराल वालों ने बच्चा पैदा न होने पर पेड़ से बांधकर पीट दिया। चीख पुकार सुनने के बावजूद आस पड़ोस के लोग उसको छुड़वाने नहीं आए, बल्कि पास में खडे़ होकर तमाशा देखते रहे। सूचना मिलने पर आई थाना सदर पुलिस ने महिला को पेड़ से खोलकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी पति बलविंदर सिंह, सास प्रकाश कौर, ननद राज कौर, दादी सास विदया सागर, अमर सिंह, जीतो कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में भर्ती मनजीत कौर ने बताया कि उसके ससुराल वाले बीते एक साल से उसको बच्चा न होने के चलते और दहेज प्रताड़ना में परेशान करते आ रहे थे। उनके खिलाफ बीते 1 साल से एसएसपी से लेकर आईजी बठिंडा तक को शिकायतें की, लेकिन पुलिस ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। उसने बताया कि 17 सितंबर को जैसे ही वह बीड़ तलाब बस्ती स्थित अपने घर में पहुंची तो सबसे पहले उसकी ननद राज कौर ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


उसके बाद तुरंत उसके पति बलविंदर सिंह और सास प्रकाश कौर ने एक अन्य रिश्तेेदार महिला जीतो कौर के साथ घर में ही स्थित तूत के पेड़ से बांधना शुरू कर दिया। इस दौरान पास में बैठा बस्ती का सदस्य अमर सिंह शराब पीने लगा। उसके पति, सास और ननद को उसे पीटने के लिए उकसाने लगा। सभी ने उसे पेड़ से बांधकर डंडों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनजीत ने कहा के बस्ती के कुछ लोग जब उसको छुड़वाने आए तो आरोपी उनके पीछे डंडे लेकर दौड़ पड़े।

सूचना मिलने पर आई थाना सदर पुलिस ने उसे छुड़वाया। हैरानी की बात तो है कि पुलिस आरोपी के सामने चारपाई पर लेटे रहे, लेकिन पुलिस ने उनको पकड़ने के बजाय भागने का पूरा मौका दिया। एसएसपी बठिंडा नवीन सिंगला ने बताया कि घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को पेड़ से छुड़वाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की ओर से महिला की शिकायत पर कोई कार्रवाई न किए जाने संबंधी पूछे सवाल के जवाब को टालते एसएसपी ने फोन काट दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed