फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman along with her brother attacks on husband with scissors

चंडीगढ़: भाई के साथ मिल पति पर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार, लोग बनाते रहे वीडियो

Thu, 01 Oct 2020 10:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Oct 2020 10:22 PM IST
सार

  • गर्दन और सीने पर गहरे जख्म होने के कारण पति की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
  • प्रेम प्रसंग व घर में कलह के चलते की वारदात, पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

विज्ञापन
Woman along with her brother attacks on husband with scissors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर पति के सीने व गर्दन पर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। वारदात गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे सेक्टर- 25 में हुई। हैरानी की बात तो यह है कि लोग वीडियो तो बनाते रहे लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जीएमएसएच-16 अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तराखंड निवासी दीपक सेक्टर-56 में पत्नी रेनू के साथ किराए पर रहता है। दीपक सेक्टर-25 में विद्यार्थियों को पढ़ाता है। गुरुवार दोपहर पत्नी रेनू ((30)) और उसके भाई अंकित (26) ने दीपक को सेक्टर- 25 स्थित उसके दफ्तर के बाहर पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद रेनू ने दीपक की गर्दन और सीने पर कैंची से कई वार कर डाले जबकि अंकित ने दीपक को पकड़े रखा।
विज्ञापन


इस दौरान दीपक ने बचने का प्रयास भी किया लेकिन रेनू कैंची से लगातार वार करती रही। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। करीब आधे घंटे बाद किसी ने पुलिस को सूचित किया। सेक्टर- 24 कार्यकारी चौकी इंचार्ज संजय दत्त ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दीपक को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद रेनू और अंकित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घर में लड़ाई झगड़े के चलते उन्होंने हमला किया है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि दीपक के प्रेम प्रसंग के कारण पत्नी ने यह हमला किया है। इस बारे में अभी दीपक का बयान दर्ज नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed