फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman alleged man for sexual harassment, demanded 25 lakh

यहां महिलाओं को मकान दिखाने में नया 'खतरा'

Sat, 21 Mar 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Mar 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
woman alleged man for sexual harassment, demanded 25 lakh

किराये के लिए अकेली महिला को मकान दिखाना खतरे से खाली नहीं। यौन उत्पीड़न के नाम पर ब्लैकमेल हो सकते हैं आप। ऐसा ही एक गिरोह सक्रिय है इन दिनों हरियाणा में, जोकि यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर लोगों को जाल में फंसा रहा है।

विज्ञापन


मामला उठा है हाईकोर्ट में। ऐसे एक मामले का हवाला देते हुए पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाती एक याचिका पर जस्टिस फतेहदीप सिंह की एकल बेंच ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन

दो महिलाओं ने आरोप लगाकर मांगे 25 लाख

woman alleged man for sexual harassment, demanded 25 lakh

पिहोवा के जसबीर सिंह ने एडवोकेट फतेह सैनी के माध्यम से दायर आपराधिक याचिका में कहा कि दो महिलाएं उनका मकान किराए पर लेने आईं। घर में घुसीं तो यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया।

मामला पुलिस में नहीं ले जाने के एवज में 25 लाख रुपये मांगे। चार लाख दे दिए, लेकिन बाकी रकम का इंतजाम नहीं होने पर इन महिलाओं ने धमकी देकर कोठी अपने नाम करवा ली। ऐसा ही एक अन्य मामला करनाल में हुआ।

यहां भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर पैसे मांगे गए, लेकिन पुलिस ने ट्रैप लगाकर महिलाओं को दबोच लिया। याचिका में कहा गया कि करनाल मामले से खुलासा हुआ कि यह वही महिलाएं हैं, जिन्होंने जसबीर सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर पैसे ऐंठे और कोठी अपने नाम करवा ली।

गैंग में महिलाएं और लड़कियां शामिल

woman alleged man for sexual harassment, demanded 25 lakh

याचिका में बताया गया कि पुलिस ने करनाल मामले में खुलासा किया था कि यह 10-12 व्यक्तियों का गैंग है। गैंग में शामिल महिलाएं और कम उम्र की लड़कियां यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर कई व्यक्तियों को ठग चुकी हैं।

जसबीर सिंह ने याचिका में कहा कि इस खुलासे के बाद एसपी करनाल से जांच की मांग की गई। वहां से एसपी कुरुक्षेत्र से संपर्क करने को कहा गया।

यहां एसपी ने डीएसपी को जांच सौंपी, लेकिन अब तक उनके मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। मांग की गई है कि इस मामले में एसआईटी गठित की जाए और उनके पैसे वापस दिलाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed