फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife see the dead body of husband then she jumped into canal in Kurukshetra

चार दिन के बाद मिला पति का शव तो रोबिन, रोबिन... चिल्लाते हुए पत्नी ने नहर में लगा दी छलांग

Tue, 04 Jun 2019 06:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jun 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Wife see the dead body of husband then she jumped into canal in Kurukshetra
Canal - फोटो : अमर उजाला

कुरुक्षेत्र में एसडीएम कार्यालय में सुप्रीडेंट रजिया के इकलौता बेटे करीब 28 वर्षीय रोबिन का शव चौथे दिन भाखड़ा नहर बुढेड़ा हेड से बरामद हुआ, जिसे देखते हुए परिजनों में हाहाकार मच गया।

विज्ञापन


पति के शव को देख पत्नी सपना सहन नहीं कर पाई और अगले कुछ ही पलों में रोबिन रोबिन चिल्लाते हुए नहर में छलांग लगा दी। रोबिन के शव को नहर से निकाल चुके गौताखोर प्रगट सिंह व उसकी टीम ने सपना को नहर में छलांग लगाते हुए देख लिया और उसके साथ ही वे भी नहर में कूद गए। 
विज्ञापन


उन्होंने सपना को तत्काल बाहर निकाल बचा लिया, जिसके बाद उसे पुलिस को सौंपा। इससे मौके पर पहुंचे अन्य परिजनों, पुलिस व अधिकारियों में हड़कंप मच गया और सपना को नहर से जिंदा निकाल लेने पर राहत की सांस ली। बता दें कि शुक्रवार शाम को पुलिस प्रशासन व परिजनों को सूचना मिली थी कि रोबिन ज्योतिसर के समीप नहर में डूब गया, जिसे ढूंढने के लिए उसी समय से सर्च अभियान चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी राज सिंह, डीआरओ चांदी राम, तहसीलदार व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे तो पुलिस लगातार चार दिन से निगरानी बनाए हुए थी। गौताखोर प्रगट सिंह भी अपनी टीम के साथ लागातर सर्च कर रहे थे और सोमवार शाम करीब छह बजे बुढेड़ा हेड से रोबिन का शव बरामद किया। 

वहीं रोबिन की मां रजिया, पत्नी व अन्य परिजन भी उसी दिन से मौके पर पहुंचे हुए थे और जैसे ही रोबिन का शव नहर से निकाला तो सपना आपा खो बैठी और उसने भी चिल्लाते हुए नहर में छलांग लगा दी, जिसे तत्काल ही बचा लिया गया और उसे अन्य परिजनों से समझाकर शांत किया। 

इस दौरान ज्योतिसर पुलिस चौकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह, डीएसपी राज सिंह, एफएसल टीम, सीआईए वन प्रभारी मनदीप सिंह व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे । पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लिया।

पिता की मौत के बाद छोड़ दी थी असम राईफल्स की नौकरी
बताया जा रहा है कि रोबिन पहले असम राईफल्स में तैनात था। वर्ष 2015 में उसके पिता की अचानक मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने यह नौकरी छोड़ दी थी और वह मैक्स लाईफ इंस्योरेंस कंपनी से जुड़ा था।

उसकी मां रजिया एसडीएम कार्यालय में अधीक्षक के तौर पर तैनात है तो वहीं उसकी शादी दिल्ली निवासी सपना के साथ हुई थी और करीब ढाई वर्ष की एक बेटी भी है। वह कुरुक्षेत्र व पानीपत में कार्य करता था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

दोस्त व डीएसपी पर लगाए जा रहे आरोप
शव मिलने के बाद देर शाम रोबिन की मां ने अपने घर के बाहर इकलौते बेटे के खो देने पर दुख जाहिर किया तो वहीं उसके दोस्त रचित व पड़ोस में ही रह रहे एक डीएसपी पर भी आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही उनका बेटा सदैव के लिए चला गया है लेकिन मैं उसे न्याय दिलाकर रहूंगी। वहीं देर रात तक भी पुलिस के पास इस संबंध में काई शिकायत नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed