{"_id":"5ddb699d8ebc3e550265a5f6","slug":"wife-murder-in-bahadurgarh-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ः बेटे का जन्मदिन मनाने आई थी, बदले में मिली मौत, पति ने बेड में छिपाया था शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़ः बेटे का जन्मदिन मनाने आई थी, बदले में मिली मौत, पति ने बेड में छिपाया था शव
Mon, 25 Nov 2019 11:16 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल से पति से अलग रह रही महिला 22 नवंबर को बेटे का जन्मदिन मनाने ससुराल आई तो पति ने चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बेड में छिपा दिया। जब शव से बदबू आने लगी तो वारदात का खुलासा हुआ। सूचना पर डीएसपी अजायब सिंह, आसौदा थाना प्रभारी बीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है। सोनीपत के चौहान जोशी गांव की रहने वाली ललिता (34) की शादी जसौरखेड़ी गांव के रहने वाले राजवीर के साथ हुई थी। ललिता की पति से किसी बात पर अनबन चल रही थी। इस कारण वह करीब पांच साल से पति से अलग गुरुग्राम में रह रही थी।
22 नवंबर को उसके बेटे निशांत का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए ललिता राजवीर के घर आई थी। इसी रात राजवीर और ललिता में किसी बात पर फिर झगड़ा हो गया। बताया गया कि राजवीर ने गुस्से में आकर ललिता की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से बेड में छिपा दिया।
विज्ञापन
24 नवंबर को जब शव से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों को कुछ शंका हुई और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।

वारदात के समय कोई नहीं था घर में
पुलिस के अनुसार, राजवीर ने 22 नवंबर की देर रात वारदात को अंजाम दिया। उस समय घर में और कोई मौजूद नहीं था। बेटी और बेटे को राजवीर ने उनकी मौसी के घर सोने के लिए भेज दिया था। बताया गया कि ललिता पिछले पांच वर्षों से अपने पति से अलग गुरुग्राम में रह रही थी।
पुलिस ने ललिता के भाई अक्षय की शिकायत पर राजवीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
- बीर सिंह, थाना प्रभारी आसौदा