{"_id":"3e5e3a0094b9ab0c790ce0a9a032507f","slug":"wife-left-house-and-husband-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी घर छोड़ गई तो पति ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी घर छोड़ गई तो पति ने ट्रेन से कटकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 21 Apr 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
सात महीने पहले शादी हुई, लेकिन रविवार को पत्नी घर छोड़कर चली गई। इससे पति इतना परेशान हुआ कि ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
हादसा रविवार देर रात कर है। मृतक की पहचान एमडीसी की गांधी कालोनी में रहने वाले राम बाबू के तौर पर हुई है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एमडीसी में रेलवे अंडर ब्रिज के नजदीक कोई शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो यह ट्रेन से हुआ हादसा पाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंच आसपास रहने वाले लोगों से पहचान कराई तो उसकी पहचान गांधी कालोनी निवासी राम बाबू के तौर पर हुई।
सोमवार को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राम बाबू की करीब सात महीने पहले शादी हुई थी। रविवार को उसकी पत्नी छोड़कर कहीं चली गई।
विज्ञापन
राम बाबू इससे परेशान होकर इधर-उधर भटक रहा था। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि, अभी ट्रेन के ड्राइवर के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।