फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   widow Raped for six years in Dera Bassi

शादी का झांसा देकर विधवा से छह साल तक किया रेप, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Sun, 24 Jun 2018 01:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Sun, 24 Jun 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
widow Raped for six years in Dera Bassi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo photo
 इलाके के एक गांव में शादी का झांसा देकर विधवा महिला से छह साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसको धोखा देकर किसी और से विवाह कर लिया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह ने बताया कि 34 साला की एक विधवा ने शिकायत देकर बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती थी। साल 2011 में उसकी जान-पहचान गांव निवासी जतिंद्र सिंह (30) से हुई। जतिंद्र ने  विवाह का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके साथ तकरीबन छह साल तक रेप करता रहा। उसको बाद में पता लगा कि जतिंद्र ने उसको धोखा देकर किसी और के साथ शादी कर ली है। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed