फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   whatsapp porn massange manage

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजा तो पकड़े जाओगे

Sat, 16 May 2015 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 16 May 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
whatsapp porn massange manage

अपने दोस्तों को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजते हो तो आज से भेजना बंद कर दीजिए। ये कानूनन अपराध है।

विज्ञापन


ऐसे ही एक मामले में आरोपी को मोटा जुर्माना लगा है। चंडीगढ़ निवासी एक महिला को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाले को सीजेएम कोर्ट ने जुर्म कबूल करने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाकर रिहा कर दिया। उसे पिछले साल अप्रैल में साइबर क्राइम इनवेस्टिगेशन सेल ने गिरफ्तार किया था।

मूलरूप से नेपाल निवासी दीपक कुमार पांडेय के खिलाफ सेक्टर-17 थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह शिकायत सिटी की एक वृद्घ महिला ने दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मैसेज भेजने वाले नंबर की जांच की तो पता चला कि पता चला कि आरोपी नेपाल का रहने वाला है। हालांकि, उस समय वह दिल्ली में एक दुकान में बतौर हेल्पर काम कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


10 दिन जेल में रहने के बाद वह जमानत पर रिहा होकर नेपाल चला गया था और हर सुनवाई पर मौजूद रहता था। मामले के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के बयान दर्ज होने के बाद दोषी ने कोर्ट में जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed