फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   western command panchkula engineer rs verma arrested in bribe case

वेस्टर्न कमांड का इंजीनियर रिश्वत लेते काबू, इस मामले में हुई थी डील

Fri, 25 Nov 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 25 Nov 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
western command panchkula engineer rs verma arrested in bribe case
रुपया - फोटो : demo pic
वेस्टर्न कमांड के इंजीनियर को रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों को गिरफ्तार किया। दरअसल, कंस्ट्रक्शन कंपनी को बकाया बिलों के भुगतान के बदले रिश्वत मांगने के आरोप पश्चिमी कमान के असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर आरएस वर्मा रिश्वत मांग रहे थे। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने 25 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी इंजीनियर ने कंपनी से बिलों के भुगतान के एवज में 60 हजार रुपये मांगे थे। सीबीआई की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर उसके घर, दफ्तर सहित अन्य ठिकानों पर छापामारी कर रही है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


सीबीआई को एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के पार्टनर ने शिकायत दी थी कि पश्चिमी कमान में जीई में किए गए कार्यों के बदले जीई सब-डिविजन में करीब 26 लाख का बिल बकाया था। लेकिन इसके भुगतान में लगातार आनाकानी की जा रही थी। कंपनी के अलग अलग कार्यों की मद में 14, दो और 10 के तीन अलग अलग बिल बकाया थे, जिनकी अदायगी लंबित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी कमान में एजीई के तौर पर तैनात आरएस वर्मा ने इन बिलों की अदायगी के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी से रिश्वत के तौर पर 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। पहली किश्त के तौर पर आरोपी एजीई ने 25 हजार रुपये मांगे। इसकी खबर सीबीआई की टीम को लग गई और आरोपी असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर आरएस वर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एजीई को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed