{"_id":"5b6b11104f1c1b923e8b5d52","slug":"watching-the-video-of-bad-touch-reveals-the-rape-by-9-year-old-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में बैड टच का वीडियो देख रो पड़ी बच्ची, फिर हुआ अंकल की घिनौनी करतूत का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में बैड टच का वीडियो देख रो पड़ी बच्ची, फिर हुआ अंकल की घिनौनी करतूत का खुलासा
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Updated Thu, 09 Aug 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के एक सरकारी स्कूल में एक एनजीओ ने छोटी बच्चियों को बैड टच क्या होता है, गुड टच संबंधी एक वीडियो दिखाया। इसके बाद एक 9 साल की बच्ची के साथ दो बार रेप होने का खुलासा हुआ है। दरअसल तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची इस वीडियो को देखकर रोने लगी। एनजीओ वालों ने जब कारण पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकल उसे टाफी व चाकलेट देने का लालच देकर बैड टच करते हैं।
एनजीओ के सदस्य बच्ची के माता-पिता से संपर्क किया और उन्हें लेकर संबंधित कोतवाली थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और सेक्शन चार पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। तीसरी क्लास में पढ़ने वाली पीड़ित 9 साल की बच्ची को सोमवार को उसके स्कूल में एक एनजीओ ने वीडियो दिखाया था। क्लास टीचर समेत एनजीओ के नुमाइंदों ने उसे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वह रोती रही। उसे शांत कराने के बाद जब प्यार से पूछा, तो जो उसने खुलासा किया।
उससे सभी सहम गए। बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकल उसे टाफी व चाकलेट का लालच देकर ऊपर वाले कमरे में ले जाते हैं और फिर बैड टच करते हैं। इससे काफी दर्द होता है। एनजीओ वालों ने तुरंत हरकत में आकर स्कूल वालों के जरिये बच्ची के माता-पिता तक पहुंचे। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी थाना कोतवाली के एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अंकल कोई और नहीं, बल्कि बच्ची जिस घर में किराए पर एक कमरे में रहती है, उसी घर में पास वाले कमरे में आरोपी भी किराए पर ही रहता है। घर के ऊपरी हिस्से में एक कमरा है, जो फिलहाल खाली है। इस कमरे को वारदात करने में इस्तेमाल किया गया है। आरोपी की पहचान मोती लाल (31) के तौर पर हुई है।
आरोपी मूल रूप से जौनपुर यूपी का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने तीन महीने पहले बच्ची साथ रेप किया था। इसके बाद पांच अगस्त को भी रेप किया है।