{"_id":"58f5bbc54f1c1bd9118b457c","slug":"warning-to-kill-brother-in-punjab-sarpanch-satnam-singh-murder-at-chandigarh-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरपंच हत्याकांड: 9 दिन बाद भी नहीं किया संस्कार, पुलिस से परिजनों की तकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच हत्याकांड: 9 दिन बाद भी नहीं किया संस्कार, पुलिस से परिजनों की तकरार
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch shot dead in Chandigarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपंच सतनाम सिंह हत्याकांड में दिन प्रतिदिन नए मोड़ आते जा रहे हैं। वहीं परिजनों ने पुलिस वालों के साथ तकरार करते हुए अल्टीमेटम दे दिया। मामले में पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस से मिलने के बाद घर लौटे मृतक सतनाम के छोटे भाई ज्योति को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इसकी शिकायत चंडीगढ़ और होशियारपुर पुलिस को दी है। उसने बताया कि एक प्राइवेट से नंबर से उनके मोबाइल पर धमकी देने वाले ने कहा कि पैरवी करना बंद करो वरना जान से मार दिए जाओगे।
ज्योति ने बताया कि इससे पहले भी जब वे परिवार के साथ इस केस के सिलसिले में चंडीगढ़ पुलिस से मिलने आए थे, तब भी फेसबुक और फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि बार-बार आवाज उठाने केबाद ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। इससे पहले हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन सोमवार को लगभग 100 लोगों के साथ चंडीगढ़ पहुंचे।
सेक्टर-38 में गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद एसएचओ रामरतन शर्मा व सेक्टर-49 के एसएचओ रनजोत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान परिजन और पुलिस के बीच बहस भी हुई। परिजनों का आरोप है कि सियासी दबाव में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पुलिस से बहस के बाद परिजन एसएसपी ईश सिंघल से मिले। परिजनों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शव के साथ चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेंगे।

थाने में नहीं माने तो एसएसपी ने की मुलाकात
Sarpanch shot dead in Chandigarh
इस दौरान पीड़ित परिजन और साथी आरोपियों की गिरफ्तारी तक चंडीगढ़ में जाम लगाने की बात पर अड़े रहे। माहौल बिगड़ते देख परिजनों सहित 5 लोगों को एसएचओ रामरतन शर्मा थाने में समझाने लेकर गए। लेकिन अपनी बात पर अड़े रहने के बाद परिजनों की मुलाकात एसएसपी डाक्टर ईश सिंघल से कराई गई। सिंघल के आश्वासन के बाद परिजन लौट गए।
9 दिन बाद भी नही किया संस्कार
पीड़ित परिजनों ने बताया कि मृतक सरपंच सतनाम की बॉडी उन्होंने अस्पताल के मॉर्चरी में रखवाया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने ठान रखी है कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक किसी भी हालत में शव का संस्कार नहीं किया जाएगा।
सरपंच के परिजनों ने जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दी है। धमकी होशियारपुर में मिली है। लिहाजा लोकल पुलिस में शिकायत देने को भी कहा गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस भी इस मामले की जांच करेंगी।
- दीपक यादव, डीएसपी साउथ, चंडीगढ़