'पत्नी पर बुरी नजर रखता है पड़ोसी, सुसाइड कर लेंगे हम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी मेरी पत्नी पर बुरी नजर रखता है। जान से मारने की धमकी देता है। न्याय दिलाइए, नहीं तो हम पूरा परिवार सुसाइड कर लेंगे। ये कहना है हरियाणा में सिरसा के डबवाली शहर निवासी ताज अली का। ताज अली अपनी पत्नी सुगरा, मां अमरो और भाभी सिमरो के साथ सिरसा लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठा है।
ताज अली बताया कि वह और उसका भाई राज अली एक ही गली में रहते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक दिन बदनीयती से उसकी पत्नी का हाथ पकड़ लिया। उसके बाद जब भी उसकी पत्नी घर से बाहर निकालती अपशब्द बोलता।
पहले तो वे लोकलाज के कारण चुप रहे जब उसने शिकायत की तो अगले ही दिन 40-50 लड़के लेकर घर पहुंच गया। तब दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने उनका घर से निकलना तक दूभर कर दिया।
ऐसे में जुलाई माह में उसका भाई राजअली घर छोड़कर चला गया। इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई पर कोई फैसला नहीं निकला। उसने बताया कि 27 अगस्त को उसका भाई जब पत्नी के साथ पीरखाना में मत्था टेकने गया तो आरोपी ने उन्हें वहीं पर घेर लिया वे किसी तरह से जान बचाकर भागे।
बच्चों की पढ़ाई छूट गई, रिश्तेदार के यहां रह रहा
ताज अली ने बताया कि 28 अगस्त को जब वह अपनी पत्नी, बेटा और बेटी के साथ गांव चोरमार जा रहा था तो उन्हें भी आरोपी ने रोककर गाली-गलौज की साथ ही उसकी पत्नी को जबरन पकड़कर बाइक पर ले जाने की कोशिश की। दो राहगीरों ने उनकी जान बचाई।
उसने बताया कि वह पुलिस के पास गया कोई चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की पर जमानत पर आने के बाद आरोपी फिर से परेशान करने लगा। उसने बताया कि वह घर छोड़कर परिवारवालों साथ रिश्तेदारों के पास रह रहा है, बच्चों की पढ़ाई छूट चुकी है।
उसने मांग की है कि अगर पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती तो घर में रखा उसका सामान उठाने दिया जाए, वह हरियाणा छोड़ जाएगा। साथ ही उसने कहा कि अगर उसे न्याय न मिला तो वह परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगा। उधर पुलिस अधीक्षक ने उसे न्याय दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।