{"_id":"68b8b66827cb0b833c8a3eb3883971e9","slug":"vip-number-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी नंबर के नाम पर 15 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीआईपी नंबर के नाम पर 15 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Aug 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ करोड़ की रेंजरोवर गाड़ी पर वीआईपी नंबर दिलाने के नाम पर मनीमाजरा के एक व्यापारी से एक दलाल ने 15 लाख की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सेक्टर-21 के कुलदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा-420 के तहत मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक क्राइम ब्रांच आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
मनीमाजरा निवासी व्यापारी संजय कालड़ा ने पिछले वर्ष दिसंबर में रेंजरोवर खरीदी थी। उन्होंने गाड़ी पर वीआईपी नंबर के लिए कुलदीप को 15 लाख रुपये चैक से दिए थे।
विज्ञापन
पैसे लेने के बावजूद कुलदीप ने न तो नंबर दिलवाया और न ही पैसे लौटाए। इस पर संजय कालड़ा ने ई-मेल के जरिए पुलिस को शिकायत भेजी। पुलिस के अनुसार आरोपी का पता भी फर्जी निकला। सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।
विज्ञापन
पहले भी हुई ठगी
इससे पहले भी नई ऑडी और इनोवा का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए दो दलालों ने सेक्टर-40 बी निवासी सुरेंद्र बंसल से चार लाख 70 हजार रुपये ठग चुके हैं। सेक्टर-36 पुलिस ने इस मामले में आरोपी ढकौली निवासी महेश कपूर और जगसीर सिंह के खिलाफ पिछले 2 अगस्त को मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद आरएलएल ने दलालों पर लगाम लगाने के लिए कई प्रस्ताव तैयार किए।