{"_id":"59b31c6bbda1b16f5a448981b9bc04bb","slug":"villagers-stops-for-vehical-of-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पशुओं से भरी चार गाड़ियां रोकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने पशुओं से भरी चार गाड़ियां रोकी
अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 06 Nov 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी के गांव समगौली के लोगों को मंगलवार सुबह सूचना मिली की चार गाड़ियों में पशुओं को बुरी तरह से भरकर कटने के लिए मीट में लाया जा रहा है।
इस पर ग्रामीणों ने गाड़ियों को रोकर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मीट प्लांट में क्षमता से कही अधिक पशुओं को काटा जा रहा है। इससे क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। हंगामे की सूचना पर शाम को पुलिस मौके पर पहुंची।
गांव समगौली के सरपंच अनिल राणा, परमिंद्र सिंह प्रधान शहीद उधम सिंह क्लब, स्पॅटर सिंह, पंच संजू सिंह, पंच काला, बलविंद्र सिंह, नरेश कुमार, विक्रम सिंह, कर्म सिंह, गुरमीत सिंह, हरीश कुमार ने बताया कि गांव के निकट दो मीट प्लांट हैं।
उन्होंने बताया कि सुबह गांव वासियों को जानकारी मिली कि एक ट्राला, एक कैंटर, एक पिकअॅप वैन और एक छोटा हाथी में भैसों, कटड़ों को गाड़ियों में क्षमता से अधिक भर कर मीट प्लांटों में ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद गांव वासियों ने इकट्ठा होकर चारों गाड़ियों को रोका तो देखा कि पशुओं को इस प्रकार ठूंसा गया था कि उनका हिलना डुलना भी मुश्किल था। एक गाड़ी का फर्स टूटा होने से कई पशुओं को टांगे बाहर लटक रही थी और कई पशुओं से खून बह रहा था।
उन्होंने बताया कि बड़े ट्राला में 32 भैसों के अलावा कई कटड़ी भरी थी। इसी प्रकार कैंटर में 36 कटड़े, पिकअॅप वैन में 3 भैसें व 9 कटड़े और छोटे हाथी में जहां एक पशु खड़ा होता है उसमें दो भैसें व 3 कटड़े भरे थे।
गुस्साए गांव वासियों ने प्रदूषण विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि मीट प्लांटों द्वारा प्रदूषण फैलाया जा रहा है, जिससे उनका जीना मुश्किल हो गया है।
गांव वासियों ने सभी चालकों को पकड़ लिया। इसके बाद माहौल को बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। उधर, जांच कर रहे पुलिस अफसर नंद लाल ने बताया कि पुलिस ने गांव वासियों की शिकायत पर चालक बलजीत सिंह, मोहम्मद अनवीर और मोहन सिंह को काबू कर लिया है। वहीं, पुलिस ने दो व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।