फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance raid in old tehsil in Panipat

पानीपत: पुरानी तहसील में विजिलेंस का छापा, एक पटवारी और सहयोगी पर रिश्वत लेने का आरोप

Wed, 18 May 2022 02:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 May 2022 02:55 PM IST
सार

पटवारी और उसके सहयोगी को रंगे हाथों पकड़ने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने जमीन का इंतकाल करवाने के लिए 24000 रुपये की मांग की थी, जिसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस से की गई।

विज्ञापन
Vigilance raid in old tehsil in Panipat
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत में पुरानी तहसील में बुधवार को स्टेट विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई में एक पटवारी और उसके सहयोगी पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। हालांकि स्टेट विजिलेंस की टीम ने पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुरानी तहसील में कार्रवाई जारी हैं। सूत्रों के अनुसार स्टेट विजिलेंस की टीम ने दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पटवारी पर 24000 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इसमे उसके एक सहयोगी का भी हाथ बताया जा रहा है। स्टेट विजिलेंस के डीएसपी ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी ने मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


उनका कहना हैं कि छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी। यह भी सूचना है कि समालखा में छापेमारी की गई है, फिलहाल इसकी अभी पुष्टि नहीं है। गौरतलब है की स्टेट विजिलेंस की टीम ने सोमवार शाम को ही उपायुक्त कार्यालय से छापे की कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवा लिया था। इसके बाद योजना के अनुसार विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता को साथ लेकर पुरानी तहसील में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस मामले में पटवारी और उसके सहयोगी को रंगे हाथों पकड़ने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने जमीन का इंतकाल करवाने के लिए 24000 रुपये की मांग की थी, जिसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस से की गई। इसी शिकायत पर ही विजिलेंस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed