{"_id":"6284bac51e5e96791c017afd","slug":"vigilance-raid-in-old-tehsil-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: पुरानी तहसील में विजिलेंस का छापा, एक पटवारी और सहयोगी पर रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत: पुरानी तहसील में विजिलेंस का छापा, एक पटवारी और सहयोगी पर रिश्वत लेने का आरोप
Wed, 18 May 2022 02:55 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 May 2022 02:55 PM IST
सार
पटवारी और उसके सहयोगी को रंगे हाथों पकड़ने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने जमीन का इंतकाल करवाने के लिए 24000 रुपये की मांग की थी, जिसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस से की गई।
विज्ञापन
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में पुरानी तहसील में बुधवार को स्टेट विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई में एक पटवारी और उसके सहयोगी पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। हालांकि स्टेट विजिलेंस की टीम ने पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुरानी तहसील में कार्रवाई जारी हैं। सूत्रों के अनुसार स्टेट विजिलेंस की टीम ने दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पटवारी पर 24000 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इसमे उसके एक सहयोगी का भी हाथ बताया जा रहा है। स्टेट विजिलेंस के डीएसपी ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी ने मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
उनका कहना हैं कि छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी। यह भी सूचना है कि समालखा में छापेमारी की गई है, फिलहाल इसकी अभी पुष्टि नहीं है। गौरतलब है की स्टेट विजिलेंस की टीम ने सोमवार शाम को ही उपायुक्त कार्यालय से छापे की कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवा लिया था। इसके बाद योजना के अनुसार विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता को साथ लेकर पुरानी तहसील में छापा मारा।
विज्ञापन
अब इस मामले में पटवारी और उसके सहयोगी को रंगे हाथों पकड़ने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने जमीन का इंतकाल करवाने के लिए 24000 रुपये की मांग की थी, जिसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस से की गई। इसी शिकायत पर ही विजिलेंस ने कार्रवाई की।