{"_id":"5e7222988ebc3e76a71ee078","slug":"vigilance-caught-two-asi-for-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने रिश्वत लेते दो एएसआई दबोचे, आरोपी को छोड़ने के लिए मांगे थे 15 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विजिलेंस ने रिश्वत लेते दो एएसआई दबोचे, आरोपी को छोड़ने के लिए मांगे थे 15 हजार
Wed, 18 Mar 2020 08:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो ने एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात दो एएसआई को एक व्यक्ति से 15 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तिलक सिंह व परगट सिंह के रूप में हुई है। विजिलेंस ब्यूरो ने इन दोनों थानेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरदित सिंह को नशीले पदार्थों की खेप के साथ आरोपी दोनों एएसआई ने कुछ समय पहले गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने उससे 200 नशीली गोलियां बरामद की थी। गुरिंदर सिंह पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने मामला दर्ज किया था। गुरिंदर की गिरफ्तारी के बाद उसका दोस्त राजेश बब्बर और भाई गुरप्रीत सिंह एंटी नारकोटिक्स सेल में केस के सिलसिले में जाते थे।
विज्ञापन
यहीं पर उनकी मुलाकात एएसआई तिलक सिंह व परगट सिंह से हुई। दोनों एएसआई ने बब्बर को धमकी दी की वह अदालत से गुरिंदर का रिमांड लेकर उस पर नशे की और बड़ी खेप डाल देंगे। इसके बाद राजेश व गुरप्रीत ने दोनों एएसआई के साथ बातचीत कर 15 हजार रुपये की रिश्वत तय की। इसी दौरान राजेश ने विजिलेंस ब्यूरो के साथ संपर्क स्थापित कर पूरे मामले की जानकारी दी। बुधवार की सुबह जब बब्बर इन दोनों को तय रिश्वत की राशि देने के लिए गया तो विजिलेंस अधिकारियों ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन