फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance caught health department employee taking bribe in Firozpur of Punjab

Punjab: फिरोजपुर में विजिलेंस का एक्शन, 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी को दबोचा

Fri, 20 Oct 2023 08:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/ फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/ फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Oct 2023 08:29 PM IST
सार

विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत ली थी। उक्त मामले में रिश्वत लेने का आरोपी पाए जाने पर ब्यूरो ने कर्मचारी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Vigilance caught health department employee taking bribe in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजपुर विजिलेंस ने सिविल अस्पताल ममदोट में फील्ड वर्कर के पद पर तैनात गांव बारेके निवासी संजीव सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते काबू किया है। आरोपी ने मेडिकल रिपोर्ट में संशोधन के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे थे। विजिलेंस थाना फिरोजपुर ने संजीव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के कर्मी संजीव को गांव मलवाल कदीम निवासी जगदीश सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री एंटी-करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी। जगदीश ने शिकायत में बताया कि संजीव ने उनके खिलाफ जारी मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) की डॉक्टरों के विशेष बोर्ड द्वारा दोबारा जांच कराने में उसकी मदद करने की बात कही थी।
विज्ञापन


उक्त आरोपी इस संबंध में लगातार झूठे वादे कर रहा था, इसलिए शिकायतकर्ता ने उक्त कर्मचारी से हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत ली थी। उक्त मामले में रिश्वत लेने का आरोपी पाए जाने पर ब्यूरो ने कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed