फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance arrested accountant of Amritsar Improvement Trust

Punjab News: विजिलेंस ने अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अकाउंटेंट को दबोचा, 45 लाख की रिश्वत से जुड़ा मामला

Fri, 02 Feb 2024 04:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Feb 2024 04:48 PM IST
सार

अमृतसर के गांव सुल्तानविंड के रहने वाले मेजर सिंह ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार रोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दी थी। उन्होंने ऑडियो और वीडियो भी भेजे थे। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपों की जांच की। सही मिलने पर आरोपी अकाउंटेंट के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।    

विज्ञापन
Vigilance arrested accountant of Amritsar Improvement Trust
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (एआईटी) के अकाउंटेंट को 45 लाख रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। अमृतसर का रहने वाला आरेपी अकाउंटेंट विशाल शर्मा पहले से पुलिस की न्यायिक हिरासत में है। जांच में आरोपी अकाउंटेंट द्वारा रिश्वत लिए जाने का मामला सिद्ध होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। विजिलेंस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह केस अमृतसर के गांव सुल्तानविंड के निवासी मेजर सिंह द्वारा दर्ज करवाई ऑनलाइन शिकायत के उपरांत दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार रोधी एक्शन लाइन पर शिकायत ऑडियो-विजुअल सबूतों समेत दर्ज करवाई थी। जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज ने शिकायत में दोषों को सही पाया। इसके बाद आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध यह केस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है। 
विज्ञापन


विजिलेंस ने बताया आरोपी अकाउंटेंट एआईटी का कर्मचारी है। एक अन्य आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। जल्द ही आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर 45 लाख रुपये की रिश्वत से जुड़े मामले में जांच की जाएगी। विजिलेंस इस मामले में तक एक अन्य आरोपी एआईटी के कानूनी सलाहकार अधिकारी गौतम मजीठिया, जोकि ग्रीन फील्ड मजीठा रोड अमृतसर का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed