फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vicious women thief caught with help of Whatsapp

व्हाट्सएप की मदद से पकड़ी गईं महिला शातिर चोर

Wed, 08 Jul 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नयागांव
ब्यूरो/अमर उजाला, नयागांव Updated Wed, 08 Jul 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
vicious women thief caught with help of Whatsapp

नयागांव में ज्वेलर्स शॉप में गहने खरीदने के बहाने घुसकर चोरी करने वाले गिरोह की दो मेंबरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को व्हाट्सएप के माध्यम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गीता और चंपा के रूप में हुई। दोनों मुरादाबाद यूपी की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं कुछ दिन पहले खरीदार बनकर वर्मा ज्वेलर में गई थीं। वहां पर उन्होंने जाते ही दुकानदार को गहने दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने उन्हें गहने दिखाए, इसी बीच वह कुछ गहने वहां लेकर निकल आईं। उनके जाने के बाद दुकानदार को संदेह हुआ कि उसके गहने कम हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी तो उनका सच हकीकत में बदल गया। महिलाएं उसकी दुकान से सोने की बालियां और चेन लेकर फरार हो गई थीं। इसी बीच उसने कैमरे की रिकार्डिंग अपने जानकारों को व्हाट्स एप पर डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद महिला श्रीराम ज्वेलर्स में पहुंच र्गइं। उन्होंने दुकानदार को गहने दिखाने के लिए कहा। इसी बीच उन्हें महिलाओं पर संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत व्हाट्सएप पर रिकार्डिंग देखी। जिससे महिलाएं उनकी पहचान में आ गईं। उन्होंने महिलाओं को बातों में उलझाए रखा।


साथ ही मौका पाकर पुलिस और अन्य दुकानदारों को सूचित कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिलाओं से पूछताछ चल रही है। कुछ अन्य राज खुलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed