{"_id":"5c21118bbdec22572a20e1b8","slug":"vice-principal-died-in-road-accident-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसारः बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, वाइस प्रिंसिपल की मौत, प्रिंसिपल घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिसारः बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, वाइस प्रिंसिपल की मौत, प्रिंसिपल घायल
Tue, 25 Dec 2018 09:13 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 25 Dec 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी के काली देवी चौक के पास एक निजी बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार वाइस प्रिंसिपल अंजना पोपली (38) की मौत हो गई। वहीं उनके पीछे बैठी स्कूल प्रिंसिपल सीमा बब्बर घायल हो गई। मृतका लाल सड़क क्षेत्र निवासी अंजना पोपली के दो पुत्र हैं, वहीं उनके पति अजय पोपली की पुराना बस स्टैंड रोड पर कपड़ों की दुकान है।
विज्ञापन
वह एमएम इंटरनेशनल स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थी, हादसे में घायल सीमा बब्बर इसी स्कूल की प्रिंसिपल हैं। घायल प्रिंसिपल ने बताया कि वह सोमवार दोपहर को स्कूल से छुट्टी होने के बाद वाइस प्रिंसिपल अंजना के साथ स्कूटी पर सवार होकर वापस अपने घर आ रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान काली देवी चौक के पास पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने उनकी स्कूटी को साइड से टक्कर मार दी। जिससे वह रोड के एक तरफ जा गिरी, जबकि स्कूटी चला रही वाइस प्रिंसिपल अंजना बस की तरफ गिर गई। इस दौरान प्राइवेट बस का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। अस्पताल पहुंचते ही शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रिंसिपल सीमा बब्बर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन