{"_id":"59e2698f4f1c1b0d698b5c61","slug":"ut-police-arrested-chain-snatcher-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन लूट कर मुथूट फाइनेंस के पास जमा करा लिया 30 हजार लोन, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन लूट कर मुथूट फाइनेंस के पास जमा करा लिया 30 हजार लोन, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पुलिस में दर्ज कई स्नैचिंग और वाहन चोरी के मामलों में आरोपी सेक्टर-46 निवासी विक्की और उसके दो अन्य साथियों को यूटी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 17 केस सुलझाने का दावा किया है। इनमें 13 गोल्ड चेन और चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। खास बात यह है कि विक्की ने एक गोल्ड चेन मुथूट फाइनेंस जीरकपुर और दूसरी दिल्ली में जमा कराकर वहां से 30-30 हजार रुपये का लोन ले लिया था। गोल्ड चेन को बाजार में बेचने पर पकड़े जाने के डर से उसने ऐसा किया था। वहीं उसके दो अन्य साथियों की पहचान उसमान अली और शकील अहमद के तौर पर हुई है। दोनों दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले हैं और दर्जी का काम करते हैं।
एसपी क्राइम और ऑपरेशन रवि कुमार सिंह के अनुसार शहर में पिछले कुछ समय से लगातार हुई चेन स्नैचिंग की वारदात के बाद क्राइम ब्रांच की टीम डीएसपी पवन कुमार और इंस्पेक्टर अमनजोत के नेतृत्व में इसकी जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-46 निवासी विक्की जो कि स्नैचिंग और चोरी के कई मामलों में जेल में है वह मई में जेल से बाहर आकर फिर से स्नैचिंग करने लगा है।
इसके बाद पुलिस ने उसे सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चेन स्नैचिंग की वारदात कबूली। इसी दौरान सेक्टर-11 थाना एरिया में एक स्नैचर को लोगों ने स्नैचिंग करते दबोच लिया था और पुलिस को सौंप दिया था। आरोपी की पहचान उसमान अली के तौर पर हुई थी। पूछताछ में उसने विक्की और शकील के साथ मिलकर स्नैचिंग और वाहन चोरी की बात कबूली। इसके बाद पुलिस ने शकील को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से पुलिस को 13 गोल्ड चेन, दो एक्टिवा और दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
एसपी रवि के अनुसार आरोपी पहले बाइक चोरी करते थे और उसके बाद स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे।
इस बार इन्होंने नया तरीका अपनाया था। ये महिलाओं से पता पूछने के बहाने उनके पास जाते थे और बाद में चेन या पर्स आदि स्नैच कर लेते थे। उनके अनुसार आरोपियों में मुख्य विक्की पर चंडीगढ़ में पहले से करीब 125 आपराधिक केस दर्ज हैं। पिछले साल अक्तूबर में जब उसे गिरफ्तार किया गया था तो उस पर सौ के करीब स्नैचिंग, चोरी, वाहन चोरी के केस दर्ज थे। वहीं 45 केसों में अदालत उसे भगौड़ा करार दे चुकी थी। वहीं अदालत से कई केसों में वह बरी भी हो चुका है।