{"_id":"580e4f7d4f1c1b057fbc1b93","slug":"upset-with-molestation-student-left-the-school-the-girl-s-mother-was-also-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल, छात्रा की मां की भी हुई थी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल, छात्रा की मां की भी हुई थी पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंवाली गांव में शोहदों की छेडख़ानी की शिकार एक छात्रा को स्कूल छोड़कर घर बैठना पड़ा। यही नहीं विरोध करने पहुंची छात्रा की मां को भी युवकों ने पीटा। शिकायत पर डहीना पुलिस ने भी पहले कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते महिला को बेटी को घर बैठाने का फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन
मामला 15 अक्तूबर का है। हालांकि एक फुटेज हाथ आने और मामला बढ़ता देख पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी जानकारी में महिला ने बताया कि उसके गांव के ही कुछ युवक उसकी बेटी को स्कूल जाते समय आए दिन छेड़ते थे।
विज्ञापन
बेटी ने घर आकर बताया तो वह युवकों को मना करने पहुंची। लेकिन उन्होंने उसे भी पीटा। उसने पहले ग्राम पंचायत और बाद में पुलिस से शिकायत की, सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर बेटी की सलामती के लिए उसे स्कूल छुड़वाने के लिए मजबूर होना पड़ा। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की हरकत सामने आने के बाद पुलिस ने गांव के ही विशाल व अन्य के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन