फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   upset from inlaws former congress leader commit suicide

ससुरालियों से तंग ट्रेन के आगे कूदा पूर्व कांग्रेस नेता

Wed, 06 May 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 06 May 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
upset from inlaws former congress leader commit suicide

ससुराल वालों से तंग आकर 28 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान सेक्टर-19 निवासी मो.सलीम के तौर पर हुई, जो युवा कांग्रेस के अनुसूचित सेल का पूर्व महासचिव था। पुलिस ने इस मामले में सास, ससुर, पत्नी और साले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद सलीम ने सोमवार देर रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की। डेढ़ वर्ष पूर्व रामदरबार चंडीगढ़ की निवासी सागरीन के साथ उसकी शादी हुई थी। कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी थी। सगरीना ने 14 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसके पिता मेहराज और मां समीम 24 अप्रैल को अपनी बेटी को लेकर चले गए। सलीम ने अपनी पत्नी को घर वापस लाने की कई बार कोशिश की, लेकिन ससुराल वालों ने उसे नहीं भेजा। इस कारण सलीम कुछ दिन से परेशान था। मंगलवार सुबह सलीम का शव रेलवे लाइन के पास मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो में शव ले गई पुलिस
प्रत्यक्षदर्शी विक्रांत बातिश ने बताया कि शव को मौके से ले जाने के लिए पुलिस के पास एंबुलेंस तक नहीं थी। नतीजतन, पुलिस ऑटो में शव लेकर गई।

रेलवे पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि सलीम से मिले सुसाइड नोट के आधार पर उसके ससुर मेहराज, सास समीम, पत्नी सगरीना, साले सरताज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। ससुराल वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed