फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UP doctor arrested for abortion and sex Investigation

यूपी जाकर लिंग जांच और गर्भपात करने वाले डाक्टर को पकड़ा

Tue, 07 Jul 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Tue, 07 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
UP doctor arrested for abortion and sex Investigation

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में जाकर लिंग जांच करने वाले युनानी डाक्टर को रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्रवाई को सहारनपुर पुलिस की मदद से अंजाम दिया गया। मौके से अल्ट्रासाउंड करने वाले डाक्टर और उसके दलाल को गिरफ्तार कर सहारनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन


हरियाणा के यमुनानगर के डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी सहारनपुर जिले में लिंग जांच और कन्या भ्रूण का गर्भपात करने का धंधा चल रहा है। यमुनानगर जिले से गर्भवती महिलाएं वहां जाकर लिंग जांच और कन्या भ्रूण का गर्भपात करवाती हैं।
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. दहिया को इसका पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. दहिया और बाल कल्याण अधिकारी मनीषा खन्ना इस कार्य में जुट गए। इस दौरान उन्हें सरसावां में लिंग जांच और कन्या भ्रूण का गर्भपात किए जाने का पता चला। उन्हें पता चला कि गर्भवती महिलाओं को डाक्टर तक एक दलाल पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जिला प्रशासन ने डाक्टर को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई और इस बारे में सहारनपुर प्रशासन से बात की गई। सहारनपुर के डीएम और एसपी ने पूरी मदद का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन ने एक गर्भवती महिला के साथ एक अन्य महिला को उसकी भाभी बनाकर दलाल से संपर्क करवाया।

इन दोनों ने दलाल अमित के पास जाकर लिंग जांच करवाने के बारे में पूछा। दलाल ने इसके लिए 10 हजार रुपये की डिमांड की। सौदेबाजी के बाद आठ हजार रुपये में लिंग जांच और भ्रूण कन्या होने पर उसका गर्भपात करवाना तय हुआ।

डाक्टर और दलाल गिरफ्तार, अल्ट्रासाऊंड मशीन सील

UP doctor arrested for abortion and sex Investigation

दलाल ने इन दोनों को अपनी कार में सरसावां आने को कहा। जब दोनों महिलाएं सरसावां रवाना हुई तो प्राइवेट वाहन में जिला प्रशासन की ओर से डयूटी मजिस्ट्रेट बनाए गए तहसीलदार जगाधरी दर्शन, डीएसपी जोगिंद्र सिंह, डॉ. दहिया और बाल कल्याण अधिकारी उनके पीछे लग गए। सरसावां में दलाल अमित का चंडीगढ क्लीनिक है।

अमित इन महिलाओं को तंग गलियों से होता एक डाक्टर की क्लीनिक पर ले गया। डाक्टर की दुकान पर सहारा डायग्नोस्टिक का बोर्ड लगा था। यह क्लीनिक डॉ. शकील चलाता है। दोनों महिलाओं ने डॉ. शकील से बात की। उसने भरोसा दिलाया कि लिंग जांच के बाद कन्या होने पर उसकी गर्भपात कर देगा।

दोनों महिलाओं ने आठ हजार रुपये डाक्टर को दे दिए। डाक्टर ने अल्ट्रासाऊंड मशीन से गर्भवती महिला का अल्ट्रासाऊंड किया। इसी बीच डीएसपी जोगिंद्र सिंह और टीम के अन्य सदस्य दुकान पर पहुंच गए और डाक्टर और उसके दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

अल्ट्रासाऊंड मशीन को भी सील कर दिया गया। डाक्टर के कब्जे से आठ हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए। इन दोनों को सहारनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। क्लीनिक पर हुई कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग करवाई गई है।
 
डाक्टर शकील के क्लीनिक से जो अल्ट्रासाऊंड मशीन मिली है, वह रजिस्टर्ड ही नहीं थी। इतना ही नहीं डॉ. शकील युनानी चिकित्सक है और अल्ट्रासाऊंड मशीन रखने के लिए अधिकृत नहीं है। डा. के क्लीनिक पर अन्य मरीज भी अल्ट्रासाऊंड करवाने के लिए बैठे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed