फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unnatural sex with wife at kaithal

मुंहमांगा दहेज न ला पाई तो पत्नी से अप्राकृतिक यौन संबंध

Sun, 13 Dec 2015 10:57 AM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
unnatural sex with wife at kaithal

कैथल की एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने एवं दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित ससुराल जनों के खिलाफ दहेज के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गुहला पुलिस को दी शिकायत में एक गांव की महिला ने बताया कि इसी साल फरवरी में उसकी शादी असंध के निकट एक डेरे में एक युवक के साथ हुई थी।

शादी में परिवार ने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोपी दहेज लाने की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करते और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकियां देते रहे।
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा कि उसका ससुर उसे अकेली पाकर छेड़छाड़ करता था और पति जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। जिस कारण वह घायल भी हो गई। उसे बाद में अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से पुलिस को सूचना दी गई। महिला थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर निर्मला ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है, पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

unnatural sex with wife at kaithal

उधर, एक अन्य मामले में चीका निवासी महिला ने बताया कि इसी साल 12 मार्च को उसका निकाह पानीपत निवासी इरसाद के साथ हुआ था। निकाह में माता-पिता में दान दहेज भी दिया।

लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि शादी के बाद पति इरशाद, सास मीना, ससुर, मुल्तान व ननद गुलफाम ने उसे दहेज लाने की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते। एएसआई सुदेश ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed