फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unique punishment to gangrape accused by panchayat

पंचायत का तुगलकी फरमान, गैंगरेप की सजा 5 जूते

Tue, 02 Jun 2015 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़ Updated Tue, 02 Jun 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
unique punishment to gangrape accused by panchayat

12 वर्षीय लड़की से गांव के ही युवकों ने गैंगरेप किया। गांव की पंचायत ने आरोपियों को अनोखी सजा सुनाते हुए छोड़ दिया। पंचायत ने आरोपियों को 5 जूते मारने और 50 हजार रुपये जुर्माना देने की सजा सुनाई। मामले को रफा-दफा करने के लिए यह फरमान सुनाया गया।

विज्ञापन


मामला हरियाणा के बल्लभगढ़ के जखोपुर गांव का है। गांव के ही दो युवकों ने 12 वर्षीय लड़की के साथ दुराचार किया था। मामला पहले पंचायत में पहुंचा, जहां आरोपियों को 5 जूते मारकर छोड़ दिया गया। पीड़िता के परिवार वालों ने विरोध किया तो उन्हें इज्जत की दुहाई देकर चुप करा दिया गया, लेकिन अब मामला पुलिस में पहुंच गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी ओर, डीसीपी और एनआईटी ने गैंगरेप के आरोपियों को यह अनोखी सजा सुनाने वाले पंचायतियों को तलब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की को जबरन उठाकर किया था दुराचार

unique punishment to gangrape accused by panchayat

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह पानी भरने के लिए गई थी। रास्ते में गांव के ही दो युवक उसे जबरन उठाकर एक सुनसान जगह पर कमरे में ले गए और वहां उन्होंने उससे बारी-बारी दुराचार किया। युवकों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने बताया कि उसने घर आकर मां को सारी घटना सुनाई। कुछ दिन तो वे चुप रहे, फिर उन्होंने गांव की पंचायत में मामले की चर्चा की। पंयायत सदस्यों ने आरोपियों को यह अजीबोगरीब फरमान सुनाकर छोड़ दिया। दूसरी ओर, पीड़िता के मामा का कहना है कि यह बेहद शर्मनाक फरमान है।

इस तरह के फरमानों से रेप जैसी घटनाओं को बढ़ावा ही मिलेगा। पंचायत के फरमान से निराश होकर ही पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed