{"_id":"6419c2e490a8584d7400d6a4","slug":"two-youths-injured-in-firing-in-hoshiarpur-tehsil-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur News: होशियारपुर तहसील में चली गोली, दो युवकों को लगी, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hoshiarpur News: होशियारपुर तहसील में चली गोली, दो युवकों को लगी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Tue, 21 Mar 2023 08:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Mar 2023 08:43 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि पैसे को लेकर धीरज और दीपक में विवाद हुआ था और इसी दौरान गोली चली। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। डीएसपी पलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष घायल हैं और बयान देने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होशियारपुर तहसील परिसर में दोपहर को हुई फायरिंग से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक को तत्काल होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। घायल युवक की पहचान धीरज कुमार के तौर पर हुई है। दूसरे घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी पहचान होशियारपुर के मोहल्ला विजय नगर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की जांच शुरू कर दी। घायल युवक धीरज के दोस्त रणधीर सिंह ने बताया कि वह होशियारपुर तहसील परिसर में किसी काम से गया था। इसी दौरान उनकी जान पहचान वाले एक युवक ने उसे गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। गोली धीरज कुमार को पेट के निचले हिस्से में लगी है जबकि उसने भागकर किसी तरह जान बचाई। वहीं पुलिस का कहना है कि पैसे को लेकर धीरज और दीपक में विवाद हुआ था और इसी दौरान गोली चली। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। डीएसपी पलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष घायल हैं और बयान देने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन