{"_id":"5ba54c01867a557ed62a5444","slug":"two-youths-committed-suicide-in-barnala-jumping-in-front-of-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनालाः पुलिस ने दिखाया खौफ, परेशान दो नौजवानों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनालाः पुलिस ने दिखाया खौफ, परेशान दो नौजवानों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस के खौफ से शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो नौजवानों ने ट्रेन तले आकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार नौजवान अजय कुमार और टिंकू कुमार को पुलिस काफी दिनों से तलाश रही थी। पुलिस के मुताबिक अजय और टिंकू कुमार अपने तीन साथियों के साथ एक पेट्रोल पंप पर गए थे। वहां उन्होंने बाइक में पेट्रोल डलवा लिया, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक के पास से किरच गिर गई। इस पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। वहीं अजय कुमार, टिंकू कुमार और शहणा निवासी युवक फरार हो गए। पुलिस फरार नौजवानों में से एक के पास असलाह भी बता रही थी। पुलिस टिंकू और अजय को पकड़ने के लिए उनके घर रोज छापामारी कर रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब साढे़ आठ बजे दोनों ने ट्रेन तले आकर खुदकुशी कर ली। टिंकू स्थानीय कचहरी चौक में बीड़ी सिगरेट बेचने का खोखा लगाता था। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि मामले की गहनता से जांच करवाकर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन