फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two year imprisonment to SI for bribery case

40 हजार रिश्वत लेने वाले एसआई को दो साल कैद

Mon, 21 Jul 2014 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Jul 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
two year imprisonment to SI for bribery case

चालीस हजार रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत ने सोमवार को एसआई हंसराज को दो साल की सजा सुनाई। जिन दो दुकानदार भाइयों सतवंत सिंह और जुझार सिंह के जरिये एसआई रिश्वत ले रहा था, उन्हें भी एक-एक साल की कैद हुई है।

विज्ञापन


इसके अलावा एसआई पर पांच हजार रुपये, सतवंत पर दो हजार और जुझार सिंह पर एक हजार रुपये जुर्माना किया। अदालत ने शुक्रवार को तीनों को दोषी करार दिया था।

चंदेल को दे दी थी क्लीन चिट :
इस मामले में सीबीआई की भ्र्रष्टाचार निरोधक शाखा ने तत्कालीन इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलशेर सिंह चंदेल को भी गिरफ्तार किया था। बाद में जांच के दौरान सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। इंस्पेक्टर दिलशेर चंदेल इस समय सेक्टर-17 के थाना प्रभारी हैं।
विज्ञापन


केस में राहत देने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था
पंचकूला के माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के गगन गुप्ता ने सीबीआई को यह यह शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में उसने कहा था कि वह अपनी पत्नी से छोटे बच्चे की कस्टडी के लिए हाईकोर्ट में केस लड़ रहा था। तीन अगस्त, 2010 को गगन और उसके दोस्त के खिलाफ इंडस्ट्रियल एरिया थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में गगन ने अंतरिम जमानत ले ली थी। सीबीआई को दी शिकायत में गगन ने कहा था कि एसआई हंसराज सिंह उसे इस केस में राहत देने के नाम पर एक लाख रुपये रिश्वत मांग रहा था। बाद में सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ। आरोपी जुझार सिंह और सतवंत एक स्थानीय टी-स्टाल चलाते थे। यह रिश्वत हंसराज ने जुझार और सतवंत सिंह के जरिए मांगी थी। सीबीआई ने ट्रैप लगाकर घूस की रकम के साथ आरोपी जुझार को दबोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed