फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity was being used by bypassing the meter, FIR registered

Agra News: मीटर बाईपास कर जला रहे थे बिजली, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 23 Aug 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity was being used by bypassing the meter, FIR registered
मीटर में कट लगाकर बिजली चोरी करते मिले तीन उपभोक्ता, केस दर्ज
खेरागढ़ पिनाहट। बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने के बाद भी लोग मीटर में बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे थे। खेरागढ़ में चले अभियान के दौरान तीन लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया अवर अभियंता विकास विश्वकर्मा की ओर से चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान गांव सितौली में होतम सिंह, बुरहरा में खमान सिंह, और पुरानी तहसील रोड खेरागढ़ कस्बा में सरवर खान के यहां अवैध रूप से बिजली का उपयोग होता पकड़ा गया।
विज्ञापन


वहीं टीम ने शनिवार को पिनाहट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर आरसी-डीसी उपभोक्ताओं और 3 किलोवाट कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीन उपभोक्ता मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगाकर अतिरिक्त केबल डालकर बिजली का उपयोग करते पाए गए। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बाह के जैतपुर में 50 घरों की जांच में 14 में बिजली चोरी पकड़ी गई। जैतपुर के अमाही, नेमा देवी मंदिर, लबेरापुरा में शुक्रवार को उप खंड अधिकारी विद्युत शंभूनाथ के नेतृत्व में चेकिंग की गई। 3 किलो वाट क्षमता के न्यूनतम खपत वाले 50 परिसर जांचे गए। जिनमें से 14 घरों में बिजली की चोरी पकड़ में आई।


वहीं, अकोला में आगरा के डिप्टी कलेक्टर संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में मनकेंड़ा के गांव रामनगर में चेकिंग की गई। जांच के दौरान मिला कि 10 लोग कटिया डालकर सीधे लाइन से बिजली चोरी कर रहे थे। उप खंड अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed