फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies in suspicious circumstances

Kushinagar News: झाड़-फूंक कराने किछौछा दरगाह गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 23 Aug 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances
कसया। क्षेत्र के परेवाटार के 22 वर्षीय मेराज की शुक्रवार शाम अंबेडकरनगर के बसखारी क्षेत्र स्थित किछौछा दरगाह मैदान में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने प्रथमदृष्टया किसी जंतु के काटने की आशंका जताई है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मेराज को किडनी की बीमारी थी। वह गोरखपुर डायलिसिस कराने गया था। वहां से झाड़-फूंक दरगाह पर कराने चला गया था।
विज्ञापन


घर वालों के अनुसार, मेराज करीब दो साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित था। छह माह पहले जांच में दोनों किडनी खराब होने की जानकारी हुई थी। चिकित्सकों ने नियमित डायलिसिस कराने की सलाह दी थी। उसका गोरखपुर में इलाज चल रहा था। मेराज की मां ने बताया कि मेराज छह दिन पहले घर से निकला था। 18 अगस्त को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस कराने के बाद वह किछौछा दरगाह चला गया। पूछने पर वह अक्सर कहता था कि दरगाह पर उसे सुकून मिलता है। उसका वहां पहले से आना-जाना था।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम किछौछा दरगाह मैदान में मेराज की तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत की सूचना परिवार को मिली। गांव के कलामुद्दीन मास्टर और नूर मोहम्मद किछौछा रवाना हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया किसी जहरीले जंतु के काटने की आशंका है। शनिवार शाम मेराज का शव गांव लाया गया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मेराज तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके बड़े भाई सरफराज और सेराज सऊदी अरब में रहते हैं। उसकी एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। युवक की मौत से परिवार के साथ ही गांव में भी मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed