फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stones were thrown at a bus before the Rajghat Bridge; an attempt was also made to snatch the conductor's bag.

Gorakhpur News: रोडवेज बस रोककर चालक से विवाद और पथराव में चार हिरासत में

Sun, 23 Aug 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Stones were thrown at a bus before the Rajghat Bridge; an attempt was also made to snatch the conductor's bag.
गोरखपुर। नौसड़ के पास रोडवेज बस रोककर चालक से विवाद और बाद में पीछा कर पथराव करने के मामले में गीडा पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक सीज कर दी है। लखनऊ से गोरखपुर आ रही बस में करीब 33 यात्री सवार थे। पथराव के दौरान यात्रियों में अफरातफरी मच गई, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात बस नौसड़ के पास पहुंची थी। पीछे से आ रहे कार सवार युवक ओवरटेक के लिए तत्काल साइड नहीं मिलने से नाराज हो गए। उन्होंने बस रुकवाकर चालक से कहासुनी की। इसके बाद चालक बस लेकर नौसड़ पुलिस चौकी पहुंचा और कुछ देर रुकने के बाद आगे बढ़ा। आरोप है कि इसके बाद तीन बाइक सवार युवकों ने बस का पीछा शुरू कर दिया। जो कार सवारों के साथी थे। राजघाट पुल से पहले उन्होंने बस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अचानक हुए पथराव से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आरोपियों ने कंडक्टर का बैग छीनने का भी कोशिश की।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक और कंडक्टर ने पुलिस को सूचना दी। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में रोडवेज की ओर से अब तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर नहीं मिलने पर आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed