फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employee arrested for stealing medicine powder from

Dehradun News: कंपनी से दवा पाउडर चोरी का कर्मचारी धरा

Sun, 23 Aug 2026 02:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 23 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Employee arrested for stealing medicine powder from
सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फार्मा कंपनी में चोरी का मामला सामने आया है। यहां कंपनी के ही एक कर्मचारी ने सेफिक्सिम (एंटीबायोटिक) औषधि पाउडर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया दवा का पाउडर और 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि 19 अगस्त को फार्मा सिटी (सेलाकुई) स्थित एम्स ईस्ट अफ्रीकन ओवरसीज कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि जितेंदर कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। उन्होंने कंपनी में ही कार्यरत कर्मचारी अनिल चौहान पर सेफिक्सिम औषधि पाउडर चोरी करने का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed