फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two women rape charged imposed on DSP and SHO

पंजाबः युवतियों ने पुलिस अफसरों पर लगाए रेप के आरोप, मचा सियासी भूचाल

Thu, 28 Jun 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला Updated Thu, 28 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
 Two women rape charged imposed on DSP and SHO
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF
पंजाब के पहले नशा छुड़ाओ केंद्र ‘नवकिरण’ में भर्ती दो युवतियों ने एक डीएसपी व एसएचओ पर उन्हें नशे देकर रेप करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद सूबे की सियासत में भूचाल आ गया है। वहीं खुद स्वास्थ्य मंत्री व विधायक ने शिकायत के बाद कार्रवाई की बात कही गई है। जबकि डीएसपी और एसएचओ ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।  
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर कपूरथला सिविल अस्पताल में बने नवकिरण केंद्र के उद्घाटन से पहले केंद्र में भर्ती एक 25 वर्षीय युवती ने बताया कि वह पांच साल से नशा कर रही है और लुधियाना से कपूरथला में स्थापित इस नशा छुड़ाओ केंद्र में नशा छोड़ने के लिए आई है।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि उसे नशे की गर्त में धकेलने वाला पंजाब पुलिस का डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों हैं, जो पहले तरनतारन, अमृतसर के बाद कपूरथला में तैनात रह चुका है। डीएसपी ने उससे दोस्ती करके उसे नशे की आदत डाली और उसका कई बार रेप किया। वह अब ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 Two women rape charged imposed on DSP and SHO
सांकेतिक तस्वीर
उसने डीएसपी को खुद भी नशेड़ी बताया है। वहीं दूसरी युवती का कहना है कि उसे नशेड़ी बनाने वाला जालंधर में तैनात एसएचओ बलबीर सिंह है। उसे नशा देने की शुरुआत हेड कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह ने की और बाद में एसएचओ ने। ये उसे नशा देते रहे और उसका शारीरिक शोषण करते रहे। जिसकी शिकायत भी उसने उच्च अधिकारियों से की थी, लेकिन कार्रवाई  सिर्फ हेड कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह पर करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। जबकि इंस्पेक्टर बलबीर सिंह अभी भी जालंधर में तैनात है। 

स्कूल के बाहर बिकता है नशा

 Two women rape charged imposed on DSP and SHO
सांकेतिक तस्वीर
एक अन्य युवती ने बताया कि वह 15 साल की उम्र में स्कूल से गायब होकर नशा करने जाती थी, उसके ग्रुप में 10 लड़कियां और दो लड़के थे, सभी नशा करते थे। पहले नशा 1500 रुपये में 1 ग्राम और अब 4000 रुपये में एक ग्राम मिलता है। उसने खुलासा किया स्कूल के बाहर नशा आम ही बिकता हैं और आज भी आसानी से मिल जाता है। स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने केंद्र के उद्घाटन के बाद ऐसे मामले से पूरी तरह से अनभिज्ञता जताई कि उनके सामने किसी युवती ने ऐसे कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

हालांकि खुद मंत्री उसी युवती से मिलकर बात करके आए, जिसने डीएसपी पर ये संगीन आरोप जड़े हैं। विधायक राणा गुरजीत सिंह रक्षात्मक अंदाज में बोले कि उन्हें लिखित में शिकायत दें तो वह कार्रवाई करेंगे।

मुझे फंसाया जा रहा है, आरोप गलत

 Two women rape charged imposed on DSP and SHO
सांकेतिक तस्वीर
आरोपों के घेरे में आए फिरोजपुर में तैनात डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह सरासर गलत है। उन्हें साजिशन फंसाया जा रहा है। युवती की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्हें तो यह समझ नहीं आ रहा है कि युवती ऐसे झूठे आरोप क्यों लगा रही है, इसके पीछे उसकी क्या मंशा है।

मेरा इस युवती से कोई वास्ता नहीं

 Two women rape charged imposed on DSP and SHO
सांकेतिक तस्वीर
जालंधर के थाना नई बारादारी के एसएचओ बलबीर सिंह ने युवती के आरोपों को सिरे से झुठलाते हुए कहा कि इस युवती के उनके रीडर रहे हेड-कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह से मेल जोल था। बाद में इन लोगों ने शादी कर ली और कुछ समय बाद इनका वैवाहिक विवाद शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि यह युवती 2004 से नशे की आदी है। इसके परिवार की पृष्ठभूमि भी आपराधिक है। जिसका खुलासा जांच में हो जाएगा।

उन्होंने तो कभी इससे कोई बात नहीं की और न ही इससे कोई वास्ता है। हां, जब इनका विवाद शुरू हुआ तो इसकी जांच उनके पास थी। जिसमें इसने इंद्रजीत की मदद करने के आरोप जरूर लगाए थे, लेकिन यह आरोप पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed