{"_id":"5bf306c2bdec22697300c6f0","slug":"two-women-of-lucknow-arrested-in-hisar-with-smack","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.5 करोड़ की स्मैक के साथ लखनऊ की दो महिलाएं गिरफ्तार, इतने रुपये के लिए करती थी तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3.5 करोड़ की स्मैक के साथ लखनऊ की दो महिलाएं गिरफ्तार, इतने रुपये के लिए करती थी तस्करी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार सीआईए पुलिस ने यूपी की दो महिलाओं को 3.5 किलो स्मैक सहित नारनौंद के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। महिलाओं से बरामद की गई स्मैक की कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बताया जाता है कि मात्र 4-5 हजार रुपये के लिए यह महिलाएं मीडिएटर के रूप में यहां स्मैक सप्लाई करने के लिए आई थीं।
विज्ञापन
डीएसपी मोहनलाल ने बताया कि सीआईए पुलिस हांसी के सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार ने साथी कर्मचारी एवं महिला पुलिस कर्मचारियों की सहायता से बस अड्डा नारनौंद से सूचना के आधार पर लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के मदंग चौक निवासी जरीना को 1 किलो 800 ग्राम और रेशमा को 1 किलो 700 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दोनों महिलाएं हांसी उपमंडल में विभिन्न जगहों पर यह स्मैक सप्लाई करने के लिए आई थीं। रिमांड के दौरान पुलिस इन महिलाओं को स्मैक सप्लाई करने के लिए भेजने वाले मुख्य सरगना के बारे में पता लगाएगी। इसके अलावा यह भी पता लगाया जाएगा कि वह हांसी उपमंडल में किसे यह स्मैक सप्लाई करने आई थी।
विज्ञापन