{"_id":"47adbe20a54a889d7afbbee237897d17","slug":"two-thief-arrest-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घरों को बनाया था निशाना अब गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह घरों को बनाया था निशाना अब गिरफ्तार
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jan 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद कोठियों और पार्किंग से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर 37 में नाका लगाकर दबोच लिया।
विज्ञापन
चोरों की पहचान कांसल निवासी रोहित और समीर के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छह मामले सुलझाते हुए चोरी की चार मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और करीब एक लाख रुपये का सामान बरामद किया।
जांच में सामने आया कि रोहित के पिता कांसल में स्कूटर मैकेनिक है। रोहित भी मोटरसाइकिल के लॉक खोलने में एक्सपर्ट है।
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को वीरवार जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ऐसे पकड़े गए दोनों
सेक्टर 39 थाना प्रभारी गुरमुख सिंह ने बताया कि सेक्टर-37 निवासी राजकुमार ने 31 दिसंबर को शिकायत दी थी वह शिमला घूमने गया हुआ था।
दोपहर को जब घर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे हुए थे और कीमती सामान गायब था। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-39 थाने में तैनात एसआई रोहित कुमार ने नाका लगाया और रोहित और समीर को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो रोहित बहाने बनाने लगा। पुलिस को शक हुआ और दोनों युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी की है।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने बताया कि राजकुमार के घर उन्होंने ही चोरी की है। इसके अलावा सेक्टर 39 से महिला की चेन स्नैच, चार मोटरसाइकिल चोरी की थी।