फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two people died in road accident in Lalru

मोहालीः सड़क हादसे में शिअद मोहाली के शहरी प्रधान समेत दो लोगों की मौत, दो जख्मी

Fri, 15 Feb 2019 09:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालड़ू (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालड़ू (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 15 Feb 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
two people died in road accident in Lalru
बलजीत सिंह कुंभड़ा

अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित सरकारी स्कूल के खेल स्टेडियम के निकट हुए सड़क हादसे में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) मोहाली के शहरी प्रधान बलजीत सिंह कुंभड़ा समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार कुंभडा की पत्नी पार्षद राजेंद्र कौर व चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मोहाली व सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ रेफर किया गया है। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर एक ओर काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बलजीत सिंह कुंभड़ा (63) अपनी फॉर्च्यूनर कार में पत्नी राजेंद्र कौर के साथ अंबाला की ओर जा रहे थे। कार को चालक तरसेम सिंह चला रहा था। तरसेम के अनुसार शाम करीब पौने चार बजे लालड़ू के निकट पहुंचे तो कार का अगला टायर फट जाने के कारण संतुलन बिगड़ गया और कार दाईं ओर डिवाइडर पार कर लालड़ू मंडी की ओर जाने वाली संपर्क सड़क पर जा पहुंची। 

विज्ञापन

इसी दौरान संपर्क सड़क से लालड़ू मंडी की ओर जा रहे मोटरसाइकिल चालक शक्ति सिंह (23) पुत्र मलकीत सिंह निवासी अंबाला भी कार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार सड़क किनारे लगी रेलिंग से जोरदार टकराई। कार में तीनों सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए।

राहगीरों ने तुरंत जख्मियों को 108 एंबुलेंस से डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बलजीत सिंह कुंभड़ा को मृत करार दे दिया। जबकि उनकी पत्नी व चालक की नाजुक हालत को देखते हुए चालक को सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया और राजेंद्र कौर को प्राइवेट अस्पताल फोर्टिस मोहाली में शिफ्ट किया गया है। 

पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर एकतरफा ट्रैफिक काफी समय तक अवरुद्ध रहा। बलजीत सिंह मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन भी रह चुके हैं। बलजीत सिंह की मौत के बारे में पता चलते ही जिला प्रधान एवं एमएलए नरिंदर शर्मा व डेराबस्सी से एसजीपीसी सदस्य निरमैल सिंह जौला समेत काफी संख्या में अकाली नेताओं व वर्कर्स का डेराबस्सी सिविल अस्पताल में जमावड़ा लग गया। बलजीत सिंह की मौत पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें अकाली दल समेत मोहाली हलके के लिए भारी क्षति बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed