फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people committed suicide by consuming poison in Bathinda

Bathinda News: दो लोगों ने जहर खाकर की खुदकुशी, तीन लोगों पर केस दर्ज, जानें वजह

Fri, 04 Nov 2022 06:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 06:21 PM IST
सार

संबंधित थानों की पुलिस ने दोनों मामलों में तीन लोगों पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Two people committed suicide by consuming poison in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के बठिंडा जिले में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों ने जहर निगलकर अपनी जान दे दी। संबंधित थानों की पुलिस ने दोनों मामलों में तीन लोगों पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पहले मामले में थाना नेहियांवाला पुलिस को शिकायत में गांव खिआलीवाला निवासी संदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके छोटे भाई यादविंदर सिंह का किसी बात को लेकर बलजिंदर सिंह व उसके भाई दविंदर सिंह निवासी गांव खिआलीवाला के साथ लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी उसके भाई को लगातार जान से मारने की धमकी देते थे। इसी बात से परेशान होकर दो नवंबर को उसके भाई यादविंदर सिंह ने घर में आकर कोई जहरीली चीज निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना नेहियांवाला पुलिस ने मृतक के भाई संदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी बलजिंदर सिंह व दविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन


इसी तरह दूसरे मामले में थाना सिटी रामपुरा पुलिस को शिकायत में गांव भूंदड़ निवासी बेअंत सिंह ने बताया कि दो नवंबर को उसके 40 वर्षीय भतीजे जगसीर सिंह ने जहरीली चीज निगलकर खुदकुशी कर ली है। इसका कारण उसकी पत्नी के आरोपी कुलदीप सिंह निवासी गांव भूंदड़ के साथ संबंध थे और आरोपी कुलदीप सिंह उसके भतीजे को परेशान करता था। इसी बात से खफा होकर उसने अपनी जान देने जैसा कदम उठाया। थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed