फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two People commit suicide in Pathankot and Firozpur of Punjab

Punjab News: पठानकोट में मां की मौत से परेशान युवक ने की खुदकुशी, फिरोजपुर में महिला ने दी जान

Sun, 29 May 2022 05:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 May 2022 05:28 PM IST
सार

फिरोजपुर के मक्खू के गांव फेमी वाला में उधारी न लौटाने से परेशान एक महिला ने जहर निगल खुदकुशी कर ली है। थाना मक्खू पुलिस ने रविवार को मृतका के भाई के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two People commit suicide in Pathankot and Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के पठानकोट में मां की मौत से अवसादग्रस्त 22 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला शंकर कॉलोनी का है। युवक की मां की दो महीने पहले मौत हुई थी। तभी से वह अवसादग्रस्त था। मृतक की पहचान शंकर कॉलोनी निवासी आशीष शर्मा के तौर पर हुई है। थाना डिवीजन नंबर 2 प्रभारी मनदीप सल्गौत्रा ने बताया कि उन्हें राज अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक शव यहां लाया गया है। जिसके बाद पुलिस पार्टी वहां पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की मां की दो महीने पहले मौत हुई थी। इसके बाद से वह सदमे में था और अवसादग्रस्त हो चुका था। रविवार सुबह उसने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पिता योगेश शर्मा के बयान दर्जकर धारा- 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


उधारी न लौटाने से परेशान महिला ने जहर निगल की खुदकुशी
उधर, फिरोजपुर के मक्खू के गांव फेमी वाला में उधारी न लौटाने से परेशान एक महिला ने जहर निगल खुदकुशी कर ली है। थाना मक्खू पुलिस ने रविवार को मृतका के भाई के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतका नेहा (35) के भाई सर्बजीत सिंह निवासी बहक गुजरां (जीरा) ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन से आरोपी जगसीर ने मकान निर्माण के लिए उधार रुपये मांगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा ने अपनी भैंसें और किसी से कर्ज लेकर जगसीर को एक साल पूर्व एक लाख 70 हजार रुपये उधार दिए थे। नेहा को पैसों की जरूरत थी, जब उससे पैसे मांगे तो टालमटोल करने लगा। यही नहीं जीजा लखवीर सिंह निवासी वार्ड-11 ईशा नगरी मक्खू भी नेहा को जगसीर से पैसे लाने के लिए तंग करने के अलावा मारपीट करता था। 


नेहा पैसे लेने के लिए जगसीर के घर गई तो उसने उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। जीजा की मारपीट और जगसीर उधारी नहीं चुकाने के चलते नेहा ने तंग आकर कोई जहरीली वस्तु निगल ली। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी नाजुक हालत देख उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने सर्बजीत सिंह के बयान पर आरोपी जगसीर सिंह निवासी गांव फेमी वाला और लखवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed