{"_id":"5a3fea884f1c1bc5668b6f5d","slug":"two-nigerian-held-with-heroin-in-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन सप्लाई के लिए पैदल जा रहे थे 2 नाइजीरियन, पुलिस ने ऐसे दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन सप्लाई के लिए पैदल जा रहे थे 2 नाइजीरियन, पुलिस ने ऐसे दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन समेत दो नाइजीरियन काबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो ऐसे हेरोइन तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जो कि दिल्ली से आकर पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न इलाकों में हेरोइन की सप्लाई करते थे। इसके बाद आसानी से वहां से निकल जाते थे।
आरोपियों की पहचान चिबूूआए पुत्र ओकेके निवासी नाइजीरिया हाल निवासी विकासपुरी नई दिल्ली और मोरे बमबम पुत्र बमअप निवासी साउथ अफ्रीका हाल निवासी विकासपुरी नई दिल्ली के रूप में हुई है। एसटीएफ ने इनके पास से 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 32 लाख के करीब बताई जा रही है।
आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां पर इन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसटीएफ के एसपी रजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों नाइजीरियन जो कि हेरोइन बेचने का काम करते हैं दिल्ली से मोहाली वाईपीएस चौंक की ओर हेरोइन बेचने के लिए आ रहे हैं।

एसटीएफ की टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया और इनके पास से 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पूछताछ में पकड़े गए दोनों व्यक्तियों में से चिबूूआए ने बताया कि वह फुटबाल का खिलाड़ी रह चुका है और अब उसके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है।
जबकि दूसरे व्यक्ति मोरे बमबम ने बताया कि वह साउथ अफ्रीका से इंडिया टूरिस्ट वीजा पर आया था लेकिन अब उसके पास भी उसका पासपोर्ट नहीं है। एसटीएफ ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वाईपीएस चौक पर आ रहे थे पैदल
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन की सप्लाई मोहाली करने आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने चंडीगढ़ से वाईपीएस चौक पर नजर रखी। दोनों पैदल आ रहे थे जिन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। चैकिंग के दौरान दोनों से हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों को फेज-चार स्थित एसटीएफ थाने में लाया गया। जहां पर आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। एसटीएफ के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
अब तक 15 नाइजीरियन हो चुके हैं गिरफ्तार
एसटीएफ ने अब तक नशा बेचने वालों के खिलाफ करीब 43 मामले दर्ज किए है। इन मामलों की जांच के दौरान15 नाइजीरियन को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।