{"_id":"58f0e2614f1c1ba368cf97fc","slug":"two-man-commit-suicide-after-blackmailing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो भाईयों ने ननद- भाभी से बनाए संबंध, अब कर डाला ये काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाईयों ने ननद- भाभी से बनाए संबंध, अब कर डाला ये काम
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Sat, 15 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध के बाद ब्लैकमेल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो भाईयों ने रिश्ते में ननद- भाभी से रिश्ते बनाए, उसके बाद जो कुछ हुआ वो हिलाकर रख देने वाला है। दोनों ने ऐसा कदम उठा लिया जिससे पूरा परिवार सदमे में है। घटना बठिंडा के रामपुरा फूल की है, अंग्रेज कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसका बेटा रायखाना वेटरिनरी अस्पताल में नौकरी करता था। वह लंबे समय से अपनी पत्नी के साथ रामपुरा फूल में स्टैलको फैक्टरी के पास रह रहा था।
कुलजीत सिंह के साथ उसकी मौसी का बेटा हरविंद्र सिंह भी किराए के घर में रहता था। इस दौरान कुलजीत सिंह के संबंध आरापी राजविंद्र कौर के साथ बन गए। वहीं हरविंद्र सिंह के संबंध सोनिया रानी से बन गए। दोनों आरोपी महिलाएं आपस में ननद-भाभी हैं।

संबंधों के बाद महिलाओं की ओर से परेशान करने का आरोप
दो मौसेरे भाइयों ने निगला जहर
राजविंद्र कौर और सोनिया ने मिलकर उनके बेटों को परेशान और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कई बार दोनों महिलाओं ने अपनी मां के साथ उनके घर पर आकर दुराचार का झूठा मामला दर्ज करने की धमकियां भी दी। इससे दोनों परेशान रहने लगे।
10 अप्रैल को फिर से उन्होंने घर में आकर धमकियां दी। 13 अप्रैल को कुलजीत सिंह और हरविंद्र सिंह दो मौसेरे भाइयों ने संबंधों में महिलाओं की ओर से परेशान करने पर जहर निगल लिया। इस दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
मृतक की पहचान कुलजीत सिंह के तौर पर हुई है, जो शादीशुदा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि संबंधों के बाद आरोपियों की ओर से ब्लैकमेल किए जाने की वजह से यह घटना हुई है। जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक की मां के बयान के आधार पर राजविन्द्र कौर और सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।