फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two lakh bribery case, chandigarh epfo bribery case, chargesheet file in bribery case

ईपीएफओ के दो पूर्व इनफोर्समेंट अफसरों के खिलाफ चार्जशीट दायर

Fri, 18 Mar 2016 08:27 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Mar 2016 08:27 AM IST
विज्ञापन
two lakh bribery case, chandigarh epfo bribery case, chargesheet file in bribery case
घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार - फोटो : demo pic
दो लाख रुपये रिश्वत लेते सीबीआई के हत्थे चढ़े इंप्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) के इनफोर्समेंट अफसर विजय रावत और बछत्तर सिंह के खिलाफ जांच एजेंसी ने सीबीआई की विशेष अदालत में चार्जशीट दायर कर दी है। दोनों को सीबीआई ने पिछले साल 30 नवंबर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत चार्जशीट पेश की गई है। केस की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी। दोनों आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी सौंपने के बाद उनके खिलाफ आरोप तय हो जाएंगे और केस का ट्रायल शुरू होगा।
विज्ञापन


बता दें कि मोहाली निवासी जसबीर सिंह ने सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच को शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था कि ईपीएफओ में तैनात दो इनफोर्समेंट अफसर विजय रावत और बछत्तर सिंह कुछ दिन पहले मोहाली में उनकी कंपनी में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने कर्मचारियों के पीएफ जमा करने संबंधी रिकार्ड ईपीएफओ में देने को कहा था। साथ ही जांच उनके पक्ष में करने का भरोसा दिया था। आरोप के अनुसार दोनों ने फर्म के अफसर को फोन कर चार लाख रुपये की डिमांड की थी। सीबीआई ने शिकायत के बाद इसकी जांच की तो पुष्टि होने पर दोनों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया।


आरोपियों ने दो लाख रुपये पहली किश्त के तौर पर लेने की बात स्वीकार की। दोनों ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर सेक्टर-17 स्थित ऑफिस के पास बुलाया। सोमवार सुबह सीबीआई ने सेक्टर-17 स्थित ईपीएफओ ऑफिस के पास ट्रैप लगाया और जैसे ही आरोपियों ने पैसे पकड़े तो सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed