फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two juveniles sent to three-year jail, fined Rs 600 each in chandigarh

चंडीगढ़ः हत्या के मामले में दो नाबालिग को तीन-तीन साल की सजा और 600 रुपये का जुर्माना

Sun, 08 Jul 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Jul 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Two juveniles sent to three-year jail, fined Rs 600 each in chandigarh
फाइल फोटो

अगस्त 2016 में सेक्टर 25 की मार्केट में 18 वर्षीय युवकी की हत्या के मामले में चंडीगढ़ किशोर अदालत ने दो नाबालिग आरोपियों को तीन साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों अभियुक्तों पर 600-600 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था, जिसके बाद नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। 

विज्ञापन


दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ धारा 302 (हत्या), 147, ( दंगा) और 148 ( दंगा, घातक सशस्त्र हथियार) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक के पिता तेज पाल चंडीगढ़ पीजीआई में अनुसंधान और स्वच्छता विभाग में काम करते हैं। घटना साल 2016 की है। जब मृतक विकास अपने दो दोस्तों के साथ सेक्टर 25 की मार्केट में गया था। यहीं पर युवकों के एक समूह ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया था। हालांकि उसने भागकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं रहा। युवकों ने उस पर बेरहमी से तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद मृतक विकास जमीन पर गिर गया। बाद में उसके गले और पीठ पर कई बार हमले किए गए। 
विज्ञापन


घायल विकास को सरकारी मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल सेक्टर 16 में पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरुआती जांच में कुलदीप, विशाल, विकास उर्फ पोलशिया, राजू  और पांच किशोर समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि पांच में केवल दो ही जुवेनाइल साबित हुए। जिसके बाद इन दोनों का केस चंडीगढ़ के जुवेनाइल कोर्ट में चल रहा था। बाकी सात आरोपियों का ट्रायल चंडीगढ़ जिला अदालत में चल रहा है। 

 
पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपियों के बीच पहले झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने हत्या की साजिश रची थी। आरोपी चंडीगढ़ सेक्टर 25 के रहने वाले हैं। मृतक विकास अपनी हत्या से 15 दिन पहले ही जेल से आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed