{"_id":"5fe34e0a8e052b5b940027d1","slug":"two-friends-killed-in-road-accident-one-injured-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार तीन दोस्तों को कैंटर ने कुचला, दो की मौत, आज थी भाई की शादी, घर में पसरा मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवार तीन दोस्तों को कैंटर ने कुचला, दो की मौत, आज थी भाई की शादी, घर में पसरा मातम
Wed, 23 Dec 2020 07:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Dec 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
विक्टर मसीह और अभि की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई की शादी से एक दिन पहले मंगलवार की रात बाइक पर निकले युवक और उसके दो दोस्तों को कैंटर ने कुचल दिया। इससे दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर होने के चलते उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। हादसा देर रात नबीपुर बाईपास के हुआ। वहीं घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान विक्टर मसीह (20) पुत्र सुरिंदर मसीह निवासी गांव बथवाला व अभि (17) पुत्र रोसी मसीह निवासी औजला कालोनी के रुप में हुई है। घायल दोस्त की पहचान काला निवासी गांव सचेतगढ़ के रुप में हुई। मृतक अभि के पिता रोसी के अनुसार विक्टर मसीह, अभि व काला तीनों गहरे दोस्त थे।
विज्ञापन
विक्टर के भाई की बुधवार को शादी थी। तीनों काफी खुश थे। मंगलवार देर शाम अभि और विक्टर गांव बथवाला में थे। वहां उन्हें काला का फोन आया। काला ने दोनों से सुचेतगढ़ आकर उसे ले जाने को कहा। करीब छह बजे विक्टर वा अभि बाइक पर बथवाला से सूचेतगढ़ को निकल पड़े।
विज्ञापन
वहां से तीनों सोहल स्थित भट्ठे पर गए और वहां से वापस बथवाला आते वक्त रात करीब साढ़े नौ बजे नबीपुर बाईपास के पास एक कैंटर ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए और कैंटर तीनों को कुचलता निकल गया। इससे विक्टर और अभि की मौके पर मौत हो गई। वहीं काला घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचित किया। लगभग आधे घंटे बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। काला को सिविल अस्पताल गुरदासपुर से अमृतसर रेफर कर दिया। विक्टर की भी 17 जनवरी को होनी शादी थी। थाना सदर में तैनात मुंशी गगनदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसके बारे में सुराग लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद विक्टर और अभि के शव परिजनों के सौंप दिए गए हैं।